Avatar 3 Poster Out: अवतार-3 का पोस्टर जारी, नए विलेन की हुई एंट्री , जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Avatar 3 Poster Out: हॉलीवुड के मशहूर निर्माता जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। यह फिल्म 6 भाषाओं – अंग्रेजी और हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म के साथ दर्शकों को एक बार फिर पेंडोरा की जादुई दुनिया में खो जाने का मौका मिलेगा।

Avatar 3 Poster Out: इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Avatar 3 एक नए विलेन ‘वरंग’ की एंट्री हुई है, जिसका किरदार अभिनेत्री ऊना चैपलिन निभाएंगी। ऊना एक स्पेनिश-स्विस-ब्रिटिश अभिनेत्री हैं। फिल्म में वह मंगक्वान कबीले का नेतृत्व करती नज़र आएंगी। वरांग का किरदार काफी कठोर और उग्र दिखाया गया है। उनका किरदार फिल्म की कहानी में कई नई चुनौतियां लेकर आएगा। फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होने वाला है जबकि यह फिल्म 19 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिससे दर्शकों का इंतज़ार और बढ़ गया है। इसका बजट 25 crores USD यानी 21,56,28,58,750 भारतीय रुपये बताया जा रहा है।

Avatar 3 Poster Out: पोस्टर देख दर्शकों में बढ़ा उत्साह

फिल्म के निर्माताओं ने ‘वरंग’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में ऊना चैपलिन के किरदार का चेहरा आधा दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में चिंगारियां दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में निर्माताओं ने लिखा, ‘अवतार: फायर एंड ऐश में मिलिए वरंग से। आप भी उन लोगों में शामिल हो सकते हैं जो इस वीकेंड ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ के साथ ‘अवतार 3′ का ट्रेलर देख सकते हैं।’ वहीं इस पोस्ट ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। प्रशंसक जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक प्रशंसक ने लिखा, “प्रतिष्ठित अवतार वरंग, आंखों में बदले की आग।” वहीं एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “अवतार का ब्रह्मांड और भी मज़ेदार होता जा रहा है।” एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “राजा का स्वागत है।” इस तीसरे भाग में सैम वर्थिंगटन, ज़ो सलदाना और सिगोरनी वीवर जैसे लोकप्रिय कलाकार वापसी कर रहे हैं।

Avatar 3 Poster Out: दोनों भागों ने की थी जबरदस्त कमाई

फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का अंत हुआ था। इस बार सैम वर्थिंगटन और ज़ो सलदाना अपने ही समुदाय की समस्याओं से जूझते नज़र आएंगे। ‘अवतार’ और ‘द वे ऑफ वॉटर’ दोनों ही फिल्मों ने दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई की। अब सबकी नज़रें ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म भी इतनी बड़ी सफलता हासिल कर पाएगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Avatar 3 new updateavatar fire and ashavatar fire and ash release dateAvatar new character VarangAvatar Varang villainJames Cameron AvatarPandora Avatar movieVarang Avatar fire and ash