AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इंग्लैंड ने 14 साल बाद मिली जीत, चौथे टेस्ट में कंगारूओं को 4 विकेट से रौंदा

Australia vs England 4th Test Ashes 2025 : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच दूसरे दिन ही समाप्त हो गया। इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट मैच में जीत के लिए इंग्लैंड का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 175 रनों का टारगेट दिया था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। यह जीत इंग्लैंड के आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

AUS vs ENG Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया था 175 रनों का लक्ष्य

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को जैक क्रॉली और बेन डकेट से अच्छी शुरुआत मिली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। डकेट 26 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि क्रॉली ने 37 रन बनाए। दोनों ओपनर्स के अलावा, जैकब बेथेल ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे टीम की सीरीज में पहली जीत संभव हो पाई। इसके अलावा हैरी ब्रूक 18 और जेमी स्मिथ 3 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 132 रनों पर सिमटी

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 4 रन से की थी। 22 रन के स्कोर पर स्कॉट बोलैंड पहला विकेट गिरे। बोलैंड 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 132 रन पर ऑल आउट हो गई। ट्रैविस हेड ने 46, स्टीव स्मिथ ने 24 और कैमरन ग्रीन ने 19 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने 4 विकेट, कप्तान बेन स्टोक्स ने 3, जोश टोंग ने 2 और गस एटकिंसन ने 1 विकेट लिया।

AUS vs ENG Ashes 2025: दो दिन में गिरे 36 विकेट

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 110 रन बनाए थे। हैरी ब्रूक ने 41 रन, गस एटकिंसन ने 28 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए। पहली पारी के बाद इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से 42 रन पीछे था। ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4 विकेट, स्कॉट बोलैंड ने 3, मिशेल स्टार्क ने 2 और कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 152 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोश टोंग ने 5 विकेट, गस एटकिंसन ने 2 और ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिया। मेलबर्न टेस्ट मैच 142 ओवर में खत्म हो गया, जिसमें कुल 36 विकेट गिरे।

AUS vs ENG Ashes 2025: 14 साल बाद मिली जीत

यह जनवरी 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की पहली टेस्ट जीत है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की आखिरी टेस्ट जीत 2011 में सिडनी (SCG) में हुई थी। इसके बाद, खेले गए 18 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 16 मैच जीते, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे। इंग्लैंड के लिए यह जीत का सूखा 2013-14 की एशेज सीरीज में 5-0 की हार के बाद शुरू हुआ था।wtc points table


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Ashes 2025AUS vs ENG Ashes 2025Australia vs EnglandAustralia vs England 4th testBenjamin Andrew Stokesbrydon carsecricketEnglandJoe RootWTC points tableइंग्लैंडएशेज 2025ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एशेज 2025क्रिकेटडब्ल्यूटीसी अंक तालिकाबेंजामिन एंड्रयू स्टोक्स