PM Modi Assam: पीएम मोदी ने असम में दो अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, काजीरंगा कॉरिडोर की नींव भी रखी

PM Modi Assam Vist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय असम के दौरे के दौरान रविवार को नागांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी। साथ ही दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ सेक्शन को चार लेन का बनाने से संबंधित है। इस प्रोजेक्ट को पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, जिसका मकसद काजीरंगा नेशनल पार्क की जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए क्षेत्रीय सड़क कनेक्टिविटी में सुधार करना है। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।

PM Modi Assam: 35 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर

दरअसल काजीरंगा से गुजरने वाला 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर मानसून के मौसम में वन्यजीवों की सुरक्षा में खास तौर पर मददगार होगा और कनेक्टिविटी में भी सुधार करेगा। लगभग 86 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में 35 किलोमीटर का एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर शामिल है जो काजीरंगा नेशनल पार्क क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इसके अलावा, 21 किलोमीटर का बाईपास सेक्शन विकसित किया जाएगा, जबकि मौजूदा NH-715 के लगभग 30 किलोमीटर हिस्से को दो लेन से चार लेन में बदला जाएगा।

यह कॉरिडोर नागांव, कार्बी आंगलोंग और गोलाघाट जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे ऊपरी असम, खासकर डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया के साथ सड़क कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा। उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट वन्यजीवों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करेगा और इंसान-वन्यजीव संघर्ष को कम करेगा। यह प्रोजेक्ट सड़क सुरक्षा में भी सुधार करेगा, यात्रा का समय और दुर्घटना दर कम करेगा और बढ़ते यात्री और माल ढुलाई यातायात को सपोर्ट करेगा। इस प्रोजेक्ट में जाखलाबंधा और बोकाखाट में बाईपास का निर्माण शामिल है, जिससे शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम कम होगा और स्थानीय आवाजाही आसान होगी।

PM Modi ने 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। ये नई ट्रेन सेवाएं नॉर्थईस्ट और नॉर्थ इंडिया के बीच रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करेंगी और यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के विकल्प देंगी। इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा, और असम सरकार के मंत्री अतुल बोरा और केशव महंत सहित कई लोग मौजूद थे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Dibrugarh to LucknowGuwahati RohtakGuwahati to RohtakKaziranga CorridorPM Modi assamPM Modi flagged off 2 new Amrit Bharat Express trainsPM Modi flags 2 new Amrit Bharat Express trains