हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवान, तीन सैनिक शहीद

न्यूज डेस्क — जम्मू-कश्मीर में एक ओर जहां लगातार हो रही बर्फबारी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।वहीं नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गई जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक सैनिक अभी भी लापता है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हिमस्खलन में पांच सैनिक फंस गए थे।

सूत्रों की माने तो सेना ने बचाव अभियान चलाया और चार सैनिकों का पता लगा लिया। उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया, एक अन्य घायल है और उसका एक स्थानीय सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। लापता जवान का पता लगाने की कोशिशें चल रही है।

Comments (0)
Add Comment