Anil Ambani ED Raid: देश के मशहूर बिजनेस मैन अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनकी प्रमुख कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन को इस महीने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से बड़ा झटका मिला है। बैंक ने कंपनी के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित कर दिया है। SBI ने दिसंबर 2023, मार्च 2024 और सितंबर 2024 में कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। कंपनी द्वारा दिए गए जवाबों की समीक्षा के बाद यह पाया गया कि उसने लोन की शर्तों का उल्लंघन किया है और अपने खातों में अनियमितताओं की जानकारी नहीं दी।
Anil Ambani ED Raid: अंबानी समूह की कंपनियों पर छापेमारी
इस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सक्रिय हो गया है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में मुंबई स्थित अनिल अंबानी समूह की कंपनियों पर छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह से जुड़े 35 से ज़्यादा ठिकानों और 50 कंपनियों पर छापेमारी की। 25 से ज़्यादा लोगों से पूछताछ भी की गई है। यह कार्रवाई नेशनल हाउसिंग बैंक, सेबी, नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA), बैंक ऑफ बड़ौदा और CBI की दो प्राथमिकी के आधार पर की गई है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को ऐसे सबूत मिले हैं जो यह संकेत देते हैं कि सार्वजनिक धन की हेराफेरी के लिए एक संगठित साजिश रची गई थी। इस साजिश में बैंकों, निवेशकों और शेयरधारकों को भारी नुकसान पहुंचाया गया।
Anil Ambani ED Raid: क्या है पूरा मामला
ईडी ने अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों के परिसरों की तलाशी ली है। इसके साथ ही, घूसखोरी के एंगल से भी जांच की जा रही है, जिसमें यस बैंक के प्रमोटर्स पर भी संदेह जताया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि 2017 से 2019 के बीच यस बैंक से लिए गए करीब 3,000 करोड़ रुपये के कर्ज का दुरुपयोग हुआ है।
सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने यस बैंक की लोन देने की प्रक्रिया में कई गंभीर गलतियां पाई हैं। जैसे कि लोन के कागजात बाद की तारीख में बनाए गए, ठीक से जांच नहीं की गई और कमजोर आर्थिक स्थिति वाली कंपनियों को लोन दे दिए गए जिनके डायरेक्टर भी एक जैसे थे। ED को लोन की शर्तों के उल्लंघन, खातों को हमेशा चालू रखने और लोन की मंजूरी से पहले या उसी दिन पैसे देने के मामले भी मिले हैं।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)