Garib Rath Fire: पंजाब में गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Garib Rath Fire: पंजाब में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यहां शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे सरहिंद जंक्शन (SIR) पर ट्रेन संख्या 12204 (अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ) के एक डिब्बे में भीषण आग लग गई। जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह ट्रेन लुधियाना से दिल्ली जा रही थी। हालांकि राहत की बात ये रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, गरीब रथ एक्सप्रेस की 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग की लपटें देखकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। बोगी में सवार यात्री तुरंत अपना सामान लेकर नीचे उतर गए। वहीं इस अफरा-तफरी में ट्रेन से उतरते समय कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एक महिला के झुलसने की खबर है।

अंबाला डीआरएम के अनुसार, आग बुझने के तुरंत बाद ट्रेन अपने गंतव्य सहरसा के लिए रवाना हो गई। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए। मरम्मत और सुरक्षा जांच के बाद, ट्रेन आगे की यात्रा के लिए तैयार हो गई। रेलवे ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है और किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। इस घटना के बाद, सरहिंद स्टेशन पर सामान्य स्थिति बहाल हो गई है और ट्रेन संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। यात्रियों ने रेलवे की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Amritsar Saharsa Garib Rath ExpressGarib Rath ExpressGarib Rath Express firePunjab railway stationrailway accidentSarhind railway stationSirhind Railway Stationtrain Accidenttrain fireट्रेन में आगट्रेन हादसा