रूस-यूक्रेन में चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक के पत्नी का बातचीत हुआ रिकॉर्ड, बोली- यूक्रेनी महिलाओं का करो रेप

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी जारी है और आज युद्ध का 51वां दिन है। दोनों देशों के बीच रूस और यूक्रेन में भीषण जंग जारी है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी जारी है और आज युद्ध का 51वां दिन है। दोनों देशों के बीच रूस और यूक्रेन में भीषण जंग जारी है। इसी बीच रुसी सैनिक का अपनी पत्नी से बातचीत करते हुए यूक्रेन में इंटरसेप्ट किया गया। उसमें उसकी पत्नी को कहते हुए सुना गया है कि यूक्रेन की महिलाओं का रेप करो।

रुसी सैनिक महिलाओं का कर रहे रेप:

दरअसल, दोनों देशों के बीच चल रहे जंग के बीच एक रूसी सैनिक की पत्नी की तरफ से यूक्रेनी महिलाओं का रेप करने की बात कहने पर यूक्रेन में खूब आलोचना हो रही है। इस बात के सामने आने के बाद यूक्रेन के लोगों का कहना है कि ये बातचीत दर्शाती है कि हमलावरों में कितनी नैतिकता है।

यूक्रेन से महिलाओं ने किया पलायन:

रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार ने उनको बड़ी संख्या में यूक्रेन से पलायन करने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ होने वाले की आशंका के चलते यूक्रेनी महिलाओं ने ऐसा कदम उठाया।

 दोनों देशों के बीच जारी है खूनी जंग:

बता दें कि दोनों देशों की तरफ से एक दूसरे के शहरों पर बम बरसाना जारी है। इसी बीच रूसी सेना ने उन हमलों के जवाब में यूक्रेन के शहर कीव के “कमांड सेंटर” पर हमला करने की धमकी दी है। इसके बाद रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने ब्रीफिंग में धमकी देते हुए कहा कि, “हम यूक्रेन की सेना द्वारा रूस में सुविधाओं के खिलाफ हमले और तोड़फोड़ करने के प्रयासों को देख रहे हैं। अगर यूक्रेन इसी तरह हमले करता रहा तो रूसी सेना भी कीव में स्थित ‘कमांड सेंटर’ पर हमला करेंगे।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

RussiaRussia Ukraine Warrussia ukraine war liverussia ukraine war newsrussia ukraine war reason in hindirussia ukraine war statusrussia ukraine war updateukaine
Comments (0)
Add Comment