दलित किशोरी को अगवा कर किया रेप

अलीगढ– अलीगढ़ थाना हरदुआगंज इलाके के गांव उंटिगिरि की एक दलित किशोरी शौच के लिए गयी थी। इस दौरान गांव के ही नबाब,मुबीन ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किशोरी के अपहरण कर लिया और नबाब के घर मे एक कमरे में बंधक बना लिया।

काफी देर तक किशोरी के घर नही लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। नही मिलने पर थाना पुलिस को सूचना दी। बाद में किशोरी के परिजनों को पता लगा कि किशोरी गांव नबाब के घर मे है। पीड़ित परिजन पुलिस को सूचना देकर नबाब के घर पहुंच गए। पुलिस ने नबाब के घर कमरे में बंधक किशोरी को बेहोशी की हालत बरामद किया। किशोरी के परिजनों ने नामजद आरोपियों द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर दलवीर सिंह जिलाअस्पताल पहुंच गए और पीड़ित परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन दिया।

पुलिस ने किशोरी को बरामद करके उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया है। स्लाइड प्रजर्व कर ली गयी है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पॉस्को एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं  में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

(रिपोर्ट – पंकज शर्मा , अलीगढ )

 

Comments (0)
Add Comment