Akhilesh Yadav Birthday: 52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी बधाई

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को 52 साल के हो गए। सपा सुप्रीमो को सुबह से ही जन्मदिन पर तमाम बड़े नेताओं और शुभचिंतकों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। अखिलेश यादव ने इसके लिए उनका आभार भी जताया है।

Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई!” सीएम योगी के पोस्ट के बाद अखिलेश यादव ने उनका आभार जताया। सपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर अपने जवाब में लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।”

उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। उनके सुखद और दीर्घायु जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अखिलेश को बधाई दी और कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान श्री राम और देवों के देव महादेव के आशीर्वाद से आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें।”

Akhilesh Yadav Birthday: सैफई में 1 जुलाई 1973 को हुआ था जन्म

बता दें कि 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में जन्मे अखिलेश यादव वर्तमान में कन्नौज से लोकसभा सांसद है । अखिलेश यादव को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता मुलायम सिंह यादव यूपी के सीएम और देश के रक्षा मंत्री रहे। अखिलेश के परिवार गिनती देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में होती है।

अखिलेश उत्तर प्रदेश के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले वे लगातार तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके थे। 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का नेतृत्व किया और पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिलाया। इसके बाद 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Akhilesh Yadav BirthdayAkhilesh Yadav birthday 2025BJP SP leaders cordial momentCM Yogi on Akhilesh Yadav BirthdayMayawati congratulatesp chief birthdayUP politics 2027Yogi Adityanath birthday wishes Akhilesh YadavYogi Akhilesh political relations