Ajit Pawar: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती प्लेन क्रैश में हुआ निधन

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार की बुधवार को एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है कि अजित पवार समेत विमान में सवार सभी छह यात्रियों की मौत हो गई। डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को चल रहे जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के बीच एक जनसभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। बारामती के पास लैंडिंग के दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ।

Ajit Pawar Death: विमान हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन का कंट्रोल खो गया और वह क्रैश हो गया। क्रैश के बाद प्लेन में आग लग गई। अजित पवार और दो क्रू मेंबर समेत कुल छह लोग सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा। DGCA ने प्लेन क्रैश की पुष्टि की है। हालांकि, हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चली है।

Ajit Pawar: PM मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

इस दुखद हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है और महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। प्लेन क्रैश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की और दुख और चिंता जताई। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है और अजित पवार को श्रद्धांजलि दी है।

Ajit Pawar: एक ऐसा नेता जो सत्ता से कभी नहीं रहा बाहर

66 साल के अजित पवार, महाराष्ट्र के अनुभवी नेता और NCP के संस्थापक शरद पवार के भतीजे थे। अजित पवार का जन्म 22 जुलाई, 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवरा गांव में हुआ था। ग्रामीण भारत की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के बीच पले-बढ़े होने के कारण, उन्हें किसानों और कृषि समुदाय को प्रभावित करने वाले मुद्दों की सीधी समझ थी। इन शुरुआती अनुभवों ने क्षेत्रीय विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आकार दिया और राजनीति में उनके भविष्य की नींव रखी। अजीत पवार के पिता, अनंतराव पवार, मुंबई में प्रसिद्ध राजकमल स्टूडियो में काम करते थे।

अजित पवार 1991 में पहली बार बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह बारामती विधानसभा क्षेत्र से सात बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भी चुने गए थे। उन्होंने पहली बार 1991 के उपचुनाव में जीत हासिल की और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार पांच बार यह सीट बरकरार रखी। अजित पवार महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता थे और NCP के प्रमुख भी थे।

Ajit Pawar Plane Crash: पांच बार रहे डिप्टी सीएम

अजित पवार सिर्फ 13 सालों में, उन्होंने पांच बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। अजित पवार ने पहली बार 10 नवंबर, 2010 को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस समय पृथ्वीराज चव्हाण राज्य के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने दूसरी बार 25 अक्टूबर, 2012 को शपथ ली। इस दौरान भी पृथ्वीराज चव्हाण ही सीएम थे। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस, उद्धाव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

अजित पवार की फैमली

अजित पवार की शादी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पदमसिंह बाजीराव पाटिल की बेटी सुनेत्रा पवार से हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जय पवार और पार्थ पवार। जय ने खुद को बिजनेस क्षेत्र में स्थापित किया, जबकि पार्थ ने राजनीतिक करियर बनाया। इसके अलावा शरद पवार उनके चाचा है, जबकि सुप्रिया सूले उनकी चचेरी बहन।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Ajit Pawar accident updateAjit Pawar Baramati newsAjit Pawar dead or aliveAjit Pawar deathAjit Pawar death newsAjit Pawar latest newsAjit Pawar plane crashAjit Pawar's deathMaharashtra Deputy CM Ajit Pawar