Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ़्तार बेकाबू कार ने एक घर के बाहर बैठे लोगों को कुचल दिया, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Agra Road Accident: घर के बाहर बैठ थे लोग, मौत बनकर आई कार
खबरों के अनुसार, नगला पुरी में एक परिवार ने गुरुवार को अपने एक सदस्य को खो दिया। शुक्रवार को मृतक का परिवार और कुछ शोक संतप्त लोग घर के बाहर बैठे थे। रात करीब 10 बजे एक तेज रफ़्तार टाटा नेक्सन कार बेकाबू होकर उनमें जा घुसी। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
हादसे की सूचना मिलने पर न्यू आगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार चालक को घेर लिया, लेकिन पुलिस ने उसे भीड़ से सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
इलाके में दौड़ी शोक की लहर
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण हुई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद नाराज हैं और सड़क सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)