Priya Marathe: ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन, कैंसर ने छीन ली जिंदगी

Priya Marathe Passed Away: मराठी फिल्म जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का रविवार को निधन हो गया है। उन्होंने 38 साल की अल्प आयु में अंतिम सांस ली। प्रिया मराठे लोकप्रिय धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ के लिए मशहूर थीं। बताया जा रहा है कि कैंसर से जूझ रही थीं। प्रिया ने मीरा रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से मराठी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनकी मौत से दुखी है।

Priya Marathe के निधन से दौड़ी शोक की लहर

प्रिया मराठे (Priya Marathe) का इतनी कम उम्र में उनका यूं चले जाना प्रशंसकों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रिया मराठे का आकस्मिक निधन उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए बेहद दुखद समाचार है। उनका जाना मराठी फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। छोटे पर्दे पर उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में हुई मशहूर

बता दें कि 23 अप्रैल 1987 को ठाणे जन्मी प्रिया मराठे ने 2006 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उनका पहला मराठी धारावाहिक ‘या सुखानो या’ था। प्रिया मराठे ने एकता कपूर के फेमस टीवी धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में वर्षा के किरदार में घर-घर अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा हिंदी टीवी धारावाहिकों ‘साथ निभाना साथिया’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में भी अहम रोल निभाया। टीवी धारावाहिकों के अलावा, उन्होंने कुछ मराठी फिल्मों में भी काम किया।

Priya Marathe Passed Away: 2012 की रचाई शादी

प्रिया मराठे ने 2012 में अभिनेता शांतनु मोघे से शादी की। शांतनु ने ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। उन्हें फिल्म उद्योग की सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता था। प्रिया मराठे ‘पवित्र रिश्ता’, ‘चार दिवस सासुचे’, ‘तू तीथे में’, ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ और ‘या सुखानो’ जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों के लिए जानी जाती हैं। वह न केवल मराठी, बल्कि हिंदी टीवी दर्शकों के बीच भी अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध थीं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

ankita lokhandePavitra RishtaPriya MarathePriya Marathe daughterPriya Marathe diedPriya Marathe died at age of 38Priya Marathe diesPriya Marathe husband namePriya Marathe latest news updatePriya Marathe News todayPriya Marathe passed awayTV actress Priya Marathe