About Us

हमारे बारे में

आज के सूचना क्रांति के दौर में यूं तो ख़बरों का अति प्रवाह नजर आता है। लेकिन एक मुद्दा गौर करने लायक है कि छोटे जिले और गांव अभी भी मुख्य धारा की मीडिया का फोकस नहीं बन सके हैं। हालांकि सोशल मीडिया ने इस कमी का निदान काफी हद तक किया है लेकिन एक विश्वसनीय, सटीक और संतुलित माध्यम हासिल करना अभी तक कड़ी चुनौती बनी हुई है। इस चुनौती से निपटने के लिए “यूपी समाचार” न्यूज पोर्टल के तौर पर अनूठी पहल की गयी है। इसके जरिए छोटे जिलों के लोगों और ग्रामीण जनों को एक ऐसा मंच मुहैय्या कराया जा रहा है जहां वे अपने इर्दगिर्द होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना से रूबरू हो सकते हैं साथ ही अपने मुद्दों, दिक्कतों और सुझावों को साझा भी कर सकते हैं। इसकी टैग लाईन “आपका शहर-आपकी ख़बर” स्वत: इसके उद्देश्यों को स्पष्ट कर देती है।

      इसमें ख़बरों के साथ ही राजनीति, युवाओँ व महिलाओँ के सरोकारों संग आम नागरिक से संबंधित तमाम पहलू समेटे गए हैं। जमीन से जुड़े लोगों के बेहतरीन कार्यों को उजागर करना हमारा लक्ष्य है. इन अनसुने आम लोगों के असाधारण हौसलों और कार्यदक्षता को सबके सामने लाना बेहद जरूरी है. क्योंकि ऐसे आम नागरिकों के सकारात्मक प्रयास देश-समाज में बड़े बदलाव का सबब बन रहे हैं.  ये हम सबके सामने प्रेरणादायक उदाहरण तो पेश ही कर रहे हैं साथ ही उम्मीद की लौ भी रोशन कर रहे हैं.

           हम आप सभी से सुझाव और फीडबैक आमंत्रित करते हैं क्योंकि ये हमारे लिए बहुमूल्य एवं बहुउपयोगी हैं। आप से हमारा वायदा है कि  हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हरमुमकिन प्रयास करेंगे।

Recent Posts

PSL छोड़ IPL खेलने पहुंचे खिलाड़ियों पर भड़के PCB अध्यक्ष नकवी ने दी धमकी

Mohsin Naqvi legal action: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का आगाज 26 मार्च से हो रहा है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही, दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की वजह से पाकिस्तान में हलचल मच गई है। असल!-->…

Shaheed Diwas: शहीद दिवस पर PM मोदी ने भगत सिंह-राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, वीडियो शेयर कर…

Shaheed Diwas: 23 मार्च यह तारीख इतिहास के पन्नों का एक ऐसा विशेष अध्याय है। जिसे तीन बहादुर नायकों द्वारा लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान के लिए याद किया जाता है। राष्ट्र की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की लड़ाई में भारत माता के तीन वीर सपूतों ने!-->…

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, सोना 7,000 तो चांदी 13,000 रुपये…

Gold Silver Rate Today: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच सोमवार को सर्राफा बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। 23 मार्च को देश में सोने और चांदी के कीमतों में भारी उठापटक देखने को मिल रही है। MCX चांदी की कीमत 13,606 रुपये गिरकर!-->…

Mathura Farsa Wale Baba : 300 लोगों पर मामला दर्ज, अब तक 13 गिरफ्तार

Mathura Farsa Wale Baba : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे के बाद हालात अचानक बिगड़ गए और स्थिति हिंसक हो गई। गौशाला संचालक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मृत्यु से आक्रोशित उनके समर्थकों ने हाईवे जाम कर दिया और!-->…

PM Modi ने नाम नया रचा, इस दिग्गज को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा दिन सरकार प्रमुख रहने वाले राजनेता

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पीएम मोदी भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले राजनेता बन गए हैं। उन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ यह उपलब्धी!-->…

US-Israel-Iran War: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दिया 48 घंटों का…

US-Israel-Iran War: ईरान-इजरायल-US के बीच जारी जंग और तेज हो गई है। युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया है। शनिवार को अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटे के!-->…

Zomato Platform Fee Hike: ऑनलाइन खाना मंगाना हुआ महंगा, Zomato ने 19% बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

Zomato Platform Fee Hike: फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म जोमैटो से खाना मंगाना अब और महंगा हो गया है। शुक्रवार 20 मार्च से कंपनी ने हर ऑर्डर पर ली जाने वाली प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस में 19% की बढ़ोतरी लागू कर दी है। पहले के ₹12.50 के बजाय अब यूज़र्स को!-->…

Mathura: गौरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर मथुरा में बवाल, समर्थकों ने हत्या का लगाया…

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जाने-माने गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' (farsa wale baba) की शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाबा की मौत की खबर मिलते ही लोग उग्र हो गए। हजारों लोग मथुरा के छाता कस्बे में!-->…