आज का भाग्यफलः9 नवंबर 2017

मेष-मेहनत का फल मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें। अपने काम से काम रखें।

वृष-प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद से बचें। राज्यपक्ष से लाभ होगा।

मिथुन-भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।

कर्क-फालतू खर्च होगा। झंझटों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। अपेक्षाकृत कार्यों में बाधा आएगी। किसी कार्य में जुड़ने की प्रवृत्ति शुभ रहेगी।

सिंह-व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूर रहनेवाले व्यक्तियों से संपर्क से लाभ हो सकता है।

कन्या-कार्यस्‍थल पर परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। बेचैनी रहेगी। अस्वस्थता का ध्यान रखें। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं।

तुला-कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। धनार्जन होगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।

वृश्चिक-वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। जल्दबाजी से हानि होगी। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य आसानी से बनेंगे।

धनु-जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बेचैनी रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

मकर-संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। व्यर्थ समय नष्ट न करें।

कुंभ-रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। चोट व रोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन-वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे।

Comments (0)
Add Comment