मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाई गयी 5 नेपाली लड़कियां

बहराइच–एसएसबी ने 5 नेपाली लड़कियों को मानव तस्करो के चंगुल से छुड़ा कर वापस मित्र देश नेपाल की टिनी हैंड्स संस्था को सौंप दिया है। इन लड़कियों को मानव तस्कर तस्कर कर दिल्ली के रास्ते खाड़ी देश भेजने के लिए नेपाल से भारत लाए थे।

दरअसल इंडो नेपाल सीमा के रुपईडीहा बार्डर पर मौजूद सीमा सशस्त्र बल को नेपाल की टिनी हैंड्स संस्था द्वारा यह सूचना मिली कि नेपाल से 5 लडकिया तस्करी कर भारत बार्डर के रास्ते दिल्ली भेजी जा रही है। इसके बाद इन्हें वहां से विदेश भेज दिया जाएगा। जिसकी सूचना पाते ही सशस्त्र बल के जवानों ने नेपाल बॉर्डर चेकिंग और तेज़ कर दी  और नेपाली संस्था टिनी हैंड्स के साथ एसएसबी की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी का शिकार हुई  पांचों नेपाली लड़कियों को बरामद कर लिया।

जब इनसे पूछताछ की तो इन लड़कियो ने बताया  के दीपक खत्री नामक ब्यक्ति जो कि नेपाल के दांग जिले का निवासी है और वो हम लोगों को  नौकरी व पैसे का लालच देकर दिल्ली के रास्ते कुवैत ले जा रहा था। संयुक्त टीम ने दीपक खत्री की तलाश की पर तब तक  वो फरार हो चुका था। एसएसबी ने नेपाल पुलिस की मौजूदगी में पांचो लड़कियों को नेपाल के टिनी हैंड्स नामक संस्था के सुपुर्द कर दिया।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments (0)
Add Comment