35 साल के शख्स ने आठ साल की मासूम को बनाया अपनी हवास का शिकार, ऐसी हालत में मिली बच्ची

देश के इस राज्य में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं एक 8 साल की बच्ची के साथ 35 साल के शख्स ने घर से अगवा कर दुष्कर्म किया। जिसके बाद से बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पीड़ित मासूम ने अपने साथ हुए दरिंदगी की बात अपनी मां को बताई और आरोपी का नाम भी बताया।  तबियत ज्यादा बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया।

घर से अगवा कर मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म:

बता दें कि यह घटना भोजपुर का बताया जा रहा है। वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 8 साल की बेटी घर में सो रही थी। अंधेरे में आरोपी घर में घुसा और मासूम बच्ची को उठाकर अपने साथ खेत में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। पीड़िता की मां अनुसार गांव का ही रहने वाला कमत राम नाम के युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है।

मासूम पीड़िता की हालत हुई खराब:

जानकारी के अनुसार बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। वो कुछ बोल पाने की हालत में नहीं है। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं बच्ची की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद महिला थाना की थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

8-year-old rapedbihar-newsin Bhojpur
Comments (0)
Add Comment