आज का भाग्यफलः31 अक्टूबर 2017

मेष-व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। लाभ होगा। सत्संग का लाभ मिलेगा।

वृष-योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।-

 

मिथुन-राजकीय सहयोग मिलेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नए कार्य के लिए लोन लेंगे।

कर्क-अप्रत्याशित घटना घट सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, धैर्य रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायी रहेगा।

सिंह-राजकीय सहयोग मिलेगा। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। जीवन साथी से सहायता मिलेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभ देंगे। लाभदायी योजनाएं बनेगी।

कन्या-प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

तुला-पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं। आलस्य हावी रहेगा।

वृश्चिक-बुरी सूचना मिल सकती है। नकारात्मकता बढ़ेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। जोखिम न लें।

धनु-मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। लाभ होगा।

मकर-विवाद को बढ़ावा न दें। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धन प्राप्ति सु्गम होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा।

कुंभ-भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। घर बाहर प्रसन्नता रहेगी। नवीन कार्य की योजना के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन-व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। संघर्ष के बावजूद धनलाभ के साधन बनते रहेंगे।

Comments (0)
Add Comment