आज का भाग्यफलः27 दिसंबर 2017

मेष-विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। फालतू खर्च होगा। कुसगंति से बचें। कष्ट संभव है। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे।

 

वृष-यात्रा, नौकरी व निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। विरोधी कष्ट देंगे। लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा।

मिथुन-कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश आदि लाभ देंगे। जोखिम न लें। उपहार मिल सकता है।

कर्क-अध्यात्म में रुचि रहेगी। दौड़धूप अधिक होगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

सिंह-स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी।

कन्या-जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी में लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी।

तुला-संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। धनार्जन होगा। रोग व चोट से बचें।

वृश्चिक-रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। पूंजी संचय की बात बनेगी।

धनु-बुरी सूचना मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। चिंता रहेगी। कुसं‍गति से बचें। आपसी संबंधों को महत्व दें।

मकर-मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ-उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे।

मीन-भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ संभव है। यात्रा सफल रहेगी। उत्साह रहेगा। लाभ होगा। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी।

 

Comments (0)
Add Comment