वाराणसी: PM मोदी के खिलाफ मैदान में थे 119 प्रत्याशी, अब बचे सिर्फ इतने

वाराणसी–इस बार लोकसभा चुनाव में सबसे पेचीदा सीट वाराणसी की है। इस संसदीय सीट से नरेन्द्र मोदी को चुनौती देने के लिए 119 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। 

नामांकन करने वाले 119 प्रत्याशियों में से 88 प्रत्याशियों का नामांकन फार्म अपूर्ण व त्रुटियों के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया। नरेंद्र मोदी समेत 31 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र जांच प्रक्रिया के बाद स्वीकार कर लिया गया है।  उधर नामांकन पत्र खारिज होने से नाराज उम्मीदवारों ने जमकर हंगामा किया। 

वैध प्रत्याशी :-

1- राजेंद्र गांधी -निर्दल,

2- आशुतोष कुमार पांडे – मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल

3- ईश्वर दयाल – भारतीय सबका दल, 

4- मनोहर आनंद राव पाटिल-निर्दल,

5- आशीन यु एस- इंडियन गांधियन पार्टी

6- सुरेंद्र – सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी

7- सुनील कुमार-निर्दल

8- नरेंद्र मोदी- भारतीय जनता पार्टी

9- चंद्रिका प्रसाद-निर्दल

10- बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी- आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी

11- उमेश चंद्र कटिहार – अलहिंद पार्टी

12- रामशरण – विकास इंसाफ पार्टी

13- अनिल कुमार चौरसिया – जनहित किसान पार्टी

14- अजय – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

15- राजेश भारतीय सूर्य- राष्ट्रीय अंबेडकर दल

16- शालिनी यादव – समाजवादी पार्टी

17- अतीक अहमद -निर्दल

18- हिना शाहिद- जनहित भारत पार्टी

19- शेख मिराज बाबा – राष्ट्रीय मतदाता पार्टी

20- मानव -निर्दल

21- अमरेश मिश्रा – भारत प्रभात पार्टी

22- श्याम नंदन प्रसाद – जनता पार्टी

23- त्रिभुवन शर्मा – भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी

24- राकेश प्रताप – भारती जनक्रांति दल डेमो

25- अर्जुन राम शंकर मिश्रा – जन संघर्ष विराट पार्टी

26- हरि भाई पटेल – आम जनता पार्टी (इंडियन)

27- इसतारी सुन्नम-निर्दल

28- राजकुमार सोनी -निर्दल

29-मनीष श्रीवास्तव -निर्दल

30- सजय विश्वकर्मा – कांशी राम बहुजन दल

 31-प्रेमनाथ- मौलिक अधिकार पार्टी

हालाँकि अभी सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी तेज बहादुर यादव का नाम इसमें शामिल नहीं है। उन्हें नोटिस दिया गया है। जिसका कल जवाब देना है। फिर उनकी किस्मत का फैसला होगा। 

 

Comments (0)
Add Comment