10 लाख बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर

न्यूज डेस्क — देशभर में 21 सरकारी और 9 पुराने निजी बैंकों के करीब 10 लाख कर्मचारी आज हड़ताल पर है।पिछले करीब एक हफ्ते में देश की बैंकिंग सेवा काफी प्रभावित रही है। 5 दिनों में से एक बार बैंक खुलने के बाद बुधवार फिर देश के बैंक बंद रहेंगे।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की अपील पर ये हड़ताल की जा रही है। इसमें कर्मचारियों की 4 और अधिकारियों की 5 यूनियन शामिल हैं।ऐसे में इस हड़ताल से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना कर पड़ सकता है। 

बता दें कि युनाइटेड फॉरम ऑफ बैंक यूनियंस के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी के अनुसार, बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के संगठन आयबॉक ने वेतनवृद्धि और बैंकों के विलय के विरोध में बैंकों की हड़ताल की घोषणा की थी। देश में करीब 3.2 लाख से अधिक बैंक अधिकारी पहले भी हड़ताल पर रहे थे, इस बीच कुछ क्षेत्रों में एटीएम में भी काफी दिक्कतें आई थीं।

बैंक कर्मचारियों के अनुसार, मई 2017 को जमा हमारी मांगों के चार्टर के आधार पर 11वें द्विपक्षीय वेतन संशोधन वार्ता के लिए बिना शर्त आदेश पत्र जारी करने की मांग कर रही है। वेतन पुनरीक्षण पर बातचीत शुरू होने के 19 महीने बीत जाने के बाद भी इस प्रक्रिया में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

गौरतलब है कि नए साल से ठीक पहले अगर इतने दिन बैंक बंद होने के कारण लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल, महीने का दूसरा शनिवार, क्रिसमस और फिर एक बार फिर हड़ताल से बैंकों का काम पूरी तरह से ठप हो गया है।

Comments (0)
Add Comment