आज का भाग्यफलः10 नवंबर 2017

मेष-दौड़धूप अधिक होगी। लाभ में कमी आएगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। दूसरों से न उलझें।

वृष-सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शत्रु भय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन-शुभ समाचार मिलेंगे। फालतू खर्च होगा। सम्मान बना रहेगा। भागदौड़ रहेगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

कर्क-वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। रुका काम बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह-अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। स्वयं के ही प्रयासों से मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या-चोट व रोग से बचें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी।

तुला-विरोध होगा। राजकीय शक्ति का लाभ मिलेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पीड़ा संभव है। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे।

वृश्चिक-राजभय रहेगा। कु‍बुद्धि हावी रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा।

धनु-रोग, चोट, विवाद व चोरी आदि से हानि व बाधा संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। सतर्कता से कार्य करें।

मकर-विवाद से बचें। क्लेश होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। उपहार मिल सकता है।

कुंभ-सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। व्यावसायिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकती है। उन्नति होगी।

मीन-विवेक का प्रयोग करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लाभ होगा। पूंजी संचय की बात बनेगी।

 

Comments (0)
Add Comment