ये बनी यूपी की सबसे युवा मेयर ,छोड़ दी थी बैंक की नौकरी

लखनऊ– निर्वाचन आयोग ने 1 दिसंबर को नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट जारी कर दिए। यूपी में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत की अधिकांश सीटों पर सबसे ज्यादा बीजेपी कैंडीडेट्स को जीत मिली। फिरोजाबाद की रहने वाली नूतन राठौर (31) निकाय चुनाव में यूपी में सबसे यंग मेयर के तौर पर चुनी गई हैं।

नूतन राठौर का जन्म फिरोजाबाद शहर में 9 जून 1987 को हुआ था। पिता मंगल सिंह राठौर एडवोकेट और बीजेपी के सीनियर लीडर है। वो भाजपा से जिला महामंत्री, दो बार नगर और दो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। नूतन को बचपन में ही पॉलिटिक्स में आने की प्रेरणा अपने पापा से मिली थी। उनके साथ वह चुनाव प्रचार में जाया करती थी। नूतन का कहना है – ”मैं पॉलिटिक्स को समाज सेवा के तौर पर देखती हूं। मेरा बचपन से ही समाजिक कार्यों से लगाव रहा है।”

 2002 में नूतन ने  हाईस्कूल की पढ़ाई फिरोजाबाद के एमजी कॉलेज से कंप्लीट किया। उनके 66 परसेंट मार्क्स आए थे। इंटर की पढ़ाई 2004 में एमजी कॉलेज से कंप्लीट किया। उस टाइम उनके 62 परसेंट मार्क्स आए थे। इसके बाद बीएससी की पढ़ाई 2007 में सीएल जैन कॉलेज से कंप्लीट किया। उसमें इनके 60 परसेंट से अधिक मार्क्स थे। 2011 में इन्होने एमबीए कम्प्लीट किया। तब इनके 60 परसेंट से अधिक मार्क्स आए थे।

नूतन बताती हैं- ”मैंने 2011 में एमबीए कंप्लीट करने के बाद मध्य प्रदेश और नई दिल्ली में जॉब किया था। इस बीच मुझे एक प्राइवेट बैंक की जॉब भी मिली थे, लेकिन मैंने वो नौकरी नहीं की। मैंने छह महीने तक महिला चेतन मंच नाम के एक एनजीओ में सोशल वर्क किया। उसके बाद नई दिल्ली में काउंसलर के तौर पर सीजी मंत्रा मीडिया कॉलेज में 8 महीने तक काम किया है। उसके बाद मैंने दिल्ली में ओकेसेम इंडिया नाम के एक एनजीओ में काम किया है। ये एनजीओ दिल्ली के झुग्गी बस्ती में रहने वाले गरीब बच्चों को एजुकेट करने का काम करती है।”

नूतन की उम्र अभी 31 साल है और मैं अभी अविवाहित हैं । इन्हे पहली बार में ही बीजेपी के टिकट से फिरोजाबाद शहर से मेयर की सीट पर भारी वोटों से जीत दर्ज की। इन्होने एआईएमआईएम की मेयर पद की कैंडिडेट मशरूर फातिमा को 42 हजार 3 सौ 96 वोटों से हराकर फिरोजाबाद से मेयर की कुर्सी पर बीजेपी को जीत दिलाई। मशरूर फातिमा को नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए कुल 56 हजार 5 सौ 36 वोट मिले और मुझे इस इलेक्शन में कुल 98928 वोट मिले।

Comments (0)
Add Comment