आज का भाग्यफल-16 जनवरी, 2020

मेष-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा,परन्तु मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि होगी।

वृष-क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन-मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कर्क-धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है।

सिंह-मन अशान्त रहेगा। नौकरर में अफसरों में मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

कन्या-मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

तुला-कला एवं संगीत में रुचि रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

वृश्चिक-क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु-पठन-पाठन में रुचि रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। सन्तान को कष्ट रहेगा।

मकर-आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी भवन या सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती हैं।

कुंभ-नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

मीन-क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। मन अशांत रहेगा।

Comments (0)
Add Comment