जानलेवा धुंध के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर भिड़े 10 वाहन, कई जख्मी

मथुरा — उत्तर प्रदेश में मथुरा के पास बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर एक के बाद 10 वाहन आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में कई लोग जख्मी हो गए। धुंध के कारण हुई इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है।   सुबह से ही प्रदेश में धुंध छाई हुई थी। कुछ इलाकों में तो विजिबिलटी इतनी कम थी कि नजदीक का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर धुंध बहुत ज्यादा थी। नोएडा से आगरा की तरफ आ रहे रास्ते में सुबह धुंध में एक वाहन दूसरे वाहन से टकराया। इसके बाद देखते ही

Written By :

admin

Updated

November 8, 2017

मथुरा — उत्तर प्रदेश में मथुरा के पास बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर एक के बाद 10 वाहन आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में कई लोग जख्मी हो गए। धुंध के कारण हुई इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। 

 सुबह से ही प्रदेश में धुंध छाई हुई थी। कुछ इलाकों में तो विजिबिलटी इतनी कम थी कि नजदीक का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर धुंध बहुत ज्यादा थी। नोएडा से आगरा की तरफ आ रहे रास्ते में सुबह धुंध में एक वाहन दूसरे वाहन से टकराया। इसके बाद देखते ही देखते कई वाहन एक दूसरे से भिड़ते गए। आलम यह हुआ कि एक्सप्रेस वे पर 10 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। 

इस वजह से 50 वाहनों का संचालन प्रभावित हो गया। इस हादसे में जख्मी हुए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों में एक विदेशी कपल भी शामिल है। विदेशी महिला के सिर पर चोटें आईं हैं।