निकाय चुनाव : 70 साल की महिला बनी SP उम्मीदवार, बीजेपी अगर अध्यक्ष ने की विवादित टिप्पणी

शाहजहांपुर– नगर पालिका चुनाव में नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। शाहजहांपुर नगर पालिका से भाजपा की उम्मीदवार नीलिमा प्रसाद ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी के नगर अध्यक्ष अनिल बांण ने सपा की उम्मीदवार को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है। नगर अध्यक्ष ने सपा से बुजुर्ग महिला प्रत्याशी पर टिप्पणी करते हुए कहा- “सपा उम्मीदवार की उम्र 70 साल है, और फिर आने वाले समय में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। ऐसे में कहीं दोबारा चुनाव कराने की परिस्थितियां पैदा न हो जाए।” इसलिए जनता को सजग रहना होगा।  वहीं, तीन बार के

Written By :

admin

Updated

November 7, 2017

शाहजहांपुर– नगर पालिका चुनाव में नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। शाहजहांपुर नगर पालिका से भाजपा की उम्मीदवार नीलिमा प्रसाद ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी के नगर अध्यक्ष अनिल बांण ने सपा की उम्मीदवार को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है।

नगर अध्यक्ष ने सपा से बुजुर्ग महिला प्रत्याशी पर टिप्पणी करते हुए कहा- “सपा उम्मीदवार की उम्र 70 साल है, और फिर आने वाले समय में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। ऐसे में कहीं दोबारा चुनाव कराने की परिस्थितियां पैदा न हो जाए।” इसलिए जनता को सजग रहना होगा।

 वहीं, तीन बार के चैयरमैन रहे तनवीर खान ने कहा- “मेरी मां की उम्र 67 साल की और 67 साल की उम्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी है तो क्या मोदी को भी घर बैठा देना चाहिए।

शहर की नगरपालिका सीट महिला जनरल है। भाजपा ने जहा नीलिमा प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है, वहीं, सपा ने तीन बार के चैयरमैन तनवीर खान की मां को उम्मीदवार बनाया है।