Lucknow: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही युवतियों के साथ रेप की कोशिश, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को मारी गोली

128

Lucknow Police Encounter: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा (UP Police Recruitment Exam) देने जा रही युवतियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर अपराधी ऑटो चालक (Auto Driver) को पुलिस ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह अपने ऑटो-रिक्शा में महिला यात्रियों को बिठाता था फिर उन्हें सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़ करता था । इससे पहले भी वह इसी तरह के अपराध के लिए जेल भेजा जा चुका है। आरोपी की पहचान हसीब के रुप में हुई। वह मूल रूप से हरदोई जिले के मिर्जानपुर गांव का रहने वाला है और अभी पारा थाना क्षेत्र में हैदर नहर के पास रह रहा था।

Lucknow Encounter: सिपाही भर्ती परीक्षा देने रायबरेली जा रही लड़कियां

मिली जानकारी के मुताबिक लखीमपुर की दो युवतियां यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने रायबरेली जा रही थीं। रविवार सुबह 3 बजे मड़ियाव में एक रिश्तेदार के घर से ऑटो-रिक्शा में चारबाग के लिए निकली थीं। वहां से उन्होंने आलमबाग के लिए दूसरा ऑटो-रिक्शा लिया। ऑटो-रिक्शा ड्राइवर (Auto Driver) ने सड़क खराब होने का बहाना बनाकर दोनों युवतियों को रामलीला मैदान के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर उनके साथ रेप की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो उसने उन पर हमला कर दिया। बचाव में एक युवती ने ड्राइवर की उंगली काट ली और शोर मचाने लगी।

लड़कियों के चीखें सुनी आस-पास के लोगों को आते देख वह भाग निकला।

मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Related News
1 of 1,319

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद युवतियों को मेडिकल जांच के लिए रायबरेली ले गई। उनके लौटने पर, दर्ज कराई गई औपचारिक शिकायत के आधार पर पारा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ रेप की कोशिश का मामला दर्ज किया गया। देर रात, एक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके ऑटो-रिक्शा समेत घेर लिया। इस दौरान अपराधी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया; इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल भेजा गया।

आरोप के पास से ऑटो-रिक्शा के साथ देसी पिस्तौल बरामद

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ऑटो-रिक्शा, एक देसी पिस्तौल और जिंदा व खाली कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ और जांच से पता चला कि आरोपी हसीब आदतन अपराधी है। उसने 2024 में हरदोई ज़िले के संडीला पुलिस स्टेशन के इलाके में इसी तरह का अपराध किया था; उस मामले में उसने एक महिला को ऑटो-रिक्शा में बिठाया उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया। इस अपराध के लिए उसे पहले भी जेल हो चुकी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...