जब हेमा का सांड से हुआ सामना…

मथुरा– मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी औचक निरीक्षण के लिए मथुरा के रेलवे स्टेशन पहुंचीं। हालांकि, जितनी हैरानी उनके अचानक दौरे से अधिकारियों को हुई होगी उतनी ही खुद हेमा को भी।  दरअसल, हेमा जब स्टेशन का निरीक्षण कर रही थीं तभी सामने से एक सांड भागता चला आया। वहां मौजूद लोगों ने बेकाबू सांड को भगाने की कोशिश की तो वह डरकर जिस तरफ से हेमा आ रही थीं, उसी ओर भागने लगा। हेमा की सुरक्षा में तैनात कर्मियों न तुरंत उन्हें घेरते हुए सांड से बचा लिया। इस दौरान यह सारी

Written By :

admin

Updated

November 2, 2017

मथुरा– मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी औचक निरीक्षण के लिए मथुरा के रेलवे स्टेशन पहुंचीं। हालांकि, जितनी हैरानी उनके अचानक दौरे से अधिकारियों को हुई होगी उतनी ही खुद हेमा को भी। 

दरअसल, हेमा जब स्टेशन का निरीक्षण कर रही थीं तभी सामने से एक सांड भागता चला आया। वहां मौजूद लोगों ने बेकाबू सांड को भगाने की कोशिश की तो वह डरकर जिस तरफ से हेमा आ रही थीं, उसी ओर भागने लगा। हेमा की सुरक्षा में तैनात कर्मियों न तुरंत उन्हें घेरते हुए सांड से बचा लिया। इस दौरान यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। हेमा 2014 के लोकसभा चुनाव में आरएलडी के जयंत चौधरी को हराकर सांसद बनी थीं।