जबरदस्त कार्यवाही : दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को बीएसए बीएन सिंह ने किया निलंबित

0 24

प्रतापगढ़– जिले के एक स्कूल में हेड मास्टर द्वारा छात्रा से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक जबरदस्त एक्शन लिया है । बता दे कि महेशगंज इलाके के एक स्कूल की सातवी की छात्रा से उसी स्कूल के हेडमास्टर ने दुष्कर्म का प्रयास किया था और साथ ही छेड़खानी की घटना को भी अंजाम दिया था ।

 

Related News
1 of 103

इस मामले पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बीएसए बीएन सिंह ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है । बता दे कि खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए बीएन सिंह ने कार्यवाही की है । पुलिस ने थाने में आरोपी पर पास्को एक्ट, छेड़खानी समेत तमाम धाराओ में मुक़दमा दर्ज किया था। 

रिपोर्ट -मनोज त्रिपाठी , प्रतापगढ़

 

Comments
Loading...