लखनऊः युवक ने सुसाइड नोट में महिला IPS पर लगाए बड़े आरोप

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आत्महत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें युवक ने आत्महत्या के लिए महिला IPS अधिकारी प्राची सिंह को जिम्मेदार ठहराया है.

Written By :

SK Sharma

Updated

March 11, 2021

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आत्महत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें युवक ने आत्महत्या के लिए महिला IPS अधिकारी प्राची सिंह को जिम्मेदार ठहराया है.

मामला लखनऊ का है जहां के अलीगंज में रहने वाले 26 वर्षीय विशाल सैनी नाम के युवक ने बुधवार को आत्महत्या कर ली और अपने सुसाइड नोट में पुलिस द्वारा फर्जी सेक्स रैकेट मुकदमे में फंसाए जाने को वजह बताया है.

ये भी पढ़ें..पिता थे बस कंडक्टर, बेटी बनी IPS अफसर, ऐसा रहा यहां तक पुहंचने का सफर

संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद तैनात था

विशाल का सुसाइड नोट सामने आने के बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, विशाल के परिवार वाले एडीसीपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. विशाल सैनी यूपी भूतत्व एवं खनिकर्म कार्यालय में संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद काम करता था.

सुसाइड

IPS प्राची सिंह पर लगाए आरोप…

लखनऊ में एडीसीपी नॉर्थ के पद पर कार्यरत 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह ने हाल ही में एक शहर के एक स्पा सेंटर पर छापा मारा था. छापा मारने के बाद उन्होंने कई लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा. जेल भेजे गए लोगों में आत्महत्या करने वाला विशाल सैनी भी शामिल था. विशाल ने आत्महत्या का ये कदम जेल से छूटने के बाद उठाया है.

बुधवार सुबह विशाल अपनी बाइक लेकर घर से ऑफिस के लिए निकला था लेकिन दोपहर 11.40 बजे उसका शव रैदास रेलवे क्रासिंग के पास दो टुकड़ों में मिला. उसने रेल के सामने आकर अपनी जान दे दी.

आईपीएस प्राची को मिले सजा…

विशाल ने अपने सुसाइड नोट में प्राची सिंह पर पद का दुरुपयोग करने का इल्जाम लगाते हुए लिखा, प्राची सिंह आईपीएस 2017 बैच को कड़ी से कड़ी सजा होने चाहिए जिससे कि ये निर्दोष लोगों को जेल ना भेज सकें, अपने पद का गलत इस्तेमाल न कर सकें. अपने प्रमोशन के चक्कर में कई निर्दोषों को सजा न दे सकें.’

खुद को बेकसूर बताते हुए युवक ने लिखा, मैं बेकसूर था मुझे सेक्स रैकेट में प्राची सिंह ने फंसाया है. अपने माता पिता के बारे में विशाल ने अपने आखिरी खत में लिखा, मम्मी-पापा अपना ख्याल रखना. एलआईसी से जो पैसा मिले उसे अपने मकान के लिए उपयोग करना, आपका लाड़ला विशाल सैनी.

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

ये भी पढ़ें..अपनी विदाई में इतना रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटैक, हुई मौत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)