राष्ट्रगान को लेकर विद्या बालन ने कहा-देशभक्ति थोपी नहीं जा सकती

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड़ी अभिनेत्री विद्या बालन ने राष्ट्रगान को लेकर बड़ा बयान दिया है. सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने को लेकर जारी बहस में अपनी राय देते हुए उन्होंने कहा कि देशभक्ति थोपी नहीं जा सकती.   विद्या ने एक कार्यक्रम में यहां कहा, मुझे नहीं लगता कि फिल्मों से पहले राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए. आप स्कूल में नहीं हैं, जहां आप दिन की शुरूआत राष्ट्रगान से करते हैं.उन्होंने कहा, इसलिए मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि राष्ट्रगान वहां नहीं बजाया जाना चाहिए. आप देशभक्ति थोप नहीं सकते. उन्हें अपने देश से प्यार है और इसकी रक्षा के लिए किसी

Written By :

admin

Updated

October 28, 2017

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड़ी अभिनेत्री विद्या बालन ने राष्ट्रगान को लेकर बड़ा बयान दिया है. सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने को लेकर जारी बहस में अपनी राय देते हुए उन्होंने कहा कि देशभक्ति थोपी नहीं जा सकती.

 

विद्या ने एक कार्यक्रम में यहां कहा, मुझे नहीं लगता कि फिल्मों से पहले राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए. आप स्कूल में नहीं हैं, जहां आप दिन की शुरूआत राष्ट्रगान से करते हैं.उन्होंने कहा, इसलिए मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि राष्ट्रगान वहां नहीं बजाया जाना चाहिए. आप देशभक्ति थोप नहीं सकते. उन्हें अपने देश से प्यार है और इसकी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं.विद्या बालन ने कहा,लेकिन यह सही नहीं है कि कोई मुझे यह बात बताएं. जब मैं राष्ट्रगान सुनती हूं, मैं कहीं भी रहूं, खड़ी हो जाती हूं.