रिश्तों पर भारी पड़ा पैसा,जीजा ने साले को मारी गोली

0 30

प्रतापगढ़ — उदयपुर कोतवाली के अठेहा में रिश्तों पर भारी पड़ा पैसा। पैसे के विवाद में जीजा ने साले को गोली मार दी। जिसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया जहा से डॉक्टरों ने गम्भीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया। 

Related News
1 of 809

बताया जा रहा है कि उदयपुर के उछापुर के रहने वाले रामराज ने अठेहा निवासी अपने बहनोई रामबहादुर सिंह को डेढ़ साल पहले तीन लाख रुपये उधार दिए थे और बदले में एक चेक बतौर गारंटी लिया था। कई बार पैसे मांगने पर भी नही मिला बाद में जीजा द्वारा चेक से भुगतान लेने को कहा तो उसने चेक को बैंक खाते में लगाया लेकिन चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद विवाद स्थानीय थाने पहुचा तो रामबहादुर ने रविवार शाम को पैसे घर पर देने की बात कहने लगा।

जिस पर शाम लगभग छह बजे शाम को बाइक से 27 वर्षीय रामराज अपने अपने साले शिवा के साथ राम बहादुर के घर पैसा लेने पहुच गया जहा पैसों के बजाय वादविवाद शुरू हो गया और बात बढ़ने पर रामराज अपने साले के साथ भागने लगा तभी रामबहादुर ने पीछे से रामराज को लक्ष्य करके फायर कर दिया गोली रामराज की कमर में जा धसी। सूचना पर पहुची यूपी 100 ने घायल को अस्पताल भेजवाया। पुलिस इस घटना में अभी तहरीर का इंतजार कर रही है और घटना को ही झूठा बताने में लगी है।

(रिपोेर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...