रेप पीड़िता के परिवार ने विधानभवन के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ– राजधानी में विधानसभा के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया ; जब एक परिवार वहां आत्महत्या का प्रयास करने जा रहा था। इस घटना से प्रशासन के हाथ – पाँव फूल गए। आत्मदाह की कोशिश करने वाला परिवार उन्नाव से है। वह एक किराए के मकान में मां अनीता कुशवाहा, पिता अनिल, बड़ी बहन मुस्कान और भाई के साथ 12 साल की खुशी रहती थी। मां ने बताया कि 24 सितंबर को छोटी बेटी खुशी अचानक गायब हो गई। घर में ढूंढने के बाद जब हमने छत पर जाकर देखा तो साड़ी के सहारे वह एक कील से लटकी

Written By :

admin

Updated

November 14, 2017

लखनऊ– राजधानी में विधानसभा के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया ; जब एक परिवार वहां आत्महत्या का प्रयास करने जा रहा था। इस घटना से प्रशासन के हाथ – पाँव फूल गए। आत्मदाह की कोशिश करने वाला परिवार उन्नाव से है। वह एक किराए के मकान में मां अनीता कुशवाहा, पिता अनिल, बड़ी बहन मुस्कान और भाई के साथ 12 साल की खुशी रहती थी।

मां ने बताया कि 24 सितंबर को छोटी बेटी खुशी अचानक गायब हो गई। घर में ढूंढने के बाद जब हमने छत पर जाकर देखा तो साड़ी के सहारे वह एक कील से लटकी हुई थी। उसके हाथ और गर्दन दोनों बंधे थे। शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। हमारी चीख-पुकार सुन घर के पड़ोस में रहने वाले शुभम और अमन पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिसके बाद मासूम के साथ रेप की पुष्टि हुई। वहीं, मृतका की मां का आरोप है कि एक दिन पहले पड़ोस में रहने वाला शुभम उसकी बेटी से मिलने आया था। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बेटी का रेप किया और फिर उसे मार डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया पर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। मामला दर्ज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई । इंस्पेक्टर आनन्द शाही ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा होगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि उन्हें न्याय न मिला तो वह आत्मदाह कर देंगे।