कान्हा गौशालाओं व पशु शेल्टर होम्स के लिए 4.42 करोड़ रूपये की स्वीकृति

0 20

लखनऊ–उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित कान्हा गौशालाओं/ पशु शेल्टर होम्स में रखे गये आवारा एवं बेसहारा पशुओं के भूसे चारे आदि की व्यवस्था किये जाने हेतु कान्हा गौशला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत चार करोड़ बयालिस लाख आठ हजार रूपये की स्वीकृत  प्रदान की है।

Related News
1 of 479

इस सम्बन्ध में नगर विकास विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। जारी शासनादेश के अनुसार अवमुक्त की जा रही धनराशि के सापेक्ष व्यय की जा रही धनराशि का प्रत्येक 15 दिन पर निदेशक, नगरीय निकाय एवं आयुक्त नगर निगम लखनऊ द्वारा प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जायेगा।

Comments
Loading...