योगी सरकार 2.0 में 52 मंत्रियों के हांथों में होगा इन विभागों की बागडोर, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण करने बाद अपने मंत्रिमंडल के कार्यों का बंटवारा कर दिया है।

0 250

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण करने बाद अपने मंत्रिमंडल के विभागों का बटवारा कर दिया है। बता दें कि शपथ ग्रहण के बाद योगी सरकार 2.0 में दो उपमुख्यमंत्री समेत 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 2.0 राज्यमंत्री शामिल हैं। वहीं 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पीएम मोदी की उपस्थिति में सीएम योगी ने अपने 52 कैबिनेट मंत्रियों के साथ पद के गोपनीयता की शपथ लेने बाद यूपी में बुलडोजर बाबा का शासन शुरू हो गया।

योगी ने विभाग की जिम्मेदारियों को किया सुनिश्चित:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कैबिनेट में विभाग की जिम्मेदारियों को सुनिश्चित कर दिया गया है। वहीं सीएम योगी ने गृह, सामान्य प्रशासन, आवास एवं शहरी नियोजन, नियुक्ति, कार्मिक, निर्वाचन, सूचना और राजस्व सहित 34 अहम विभाग अपने पास रखे हैं। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 6 विभागों का कार्यभार सौंपा तो दूसरे डिप्टी सीएम ब्रेजेश पाठक को स्वाथ्य समेत तीन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं योगी सरकार 2.0 में अपने किस मंत्री को कौन-सा विभाग सौंपा है।

उपमुख्यमंत्री को मिला ये विभाग:

1- केशव प्रसाद मौर्य:  ग्रामीण अभियंत्रण, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण।

2- ब्रजेश पाठक :  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।

योगी कैबिनेट मंत्री:

1 – स्वतंत्र देव सिंह : जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिक), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण।

2- नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ : औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआइ, निवेश प्रोत्साहन।

3- सुरेश कुमार खन्ना : वित्त, संसदीय कार्य।

4 – सूर्य प्रताप शाही :  कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।

5 – बेबी रानी मौर्य : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।

6 – लक्ष्मी नारायण चौधरी : गन्ना विकास, चीनी मिलें।

7- जयवीर सिंह : पर्यटन एवं संस्कृति।

8 – धर्मपाल सिंह : पशुधन, दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा।

9- भूपेन्द्र सिंह चौधरी : पंचायती राज।

10- अनिल राजभर : श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय।

11- जितिन प्रसाद : लोक निर्माण।

12- अरविन्द कुमार शर्मा : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत।

13- राकेश सचान : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग।

14- योगेन्द्र उपाध्याय : उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी।

15- संजय निषाद : मत्स्य।

16- आशीष पटेल : प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप।

राज्यमंत्री:

1- दिनेश खटीक : जलशक्ति।

2- मयंकेश्वर शरण सिंह : संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य , परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।

3- बलदेव सिंह औलख : कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।

4- संजीव गोंड : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण।

5- अजीत पाल : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी।

6- जसवंत सैनी : संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास।

7- रामकेश निषाद : जलशक्ति।

Related News
1 of 1,291

8- मनोहर लाल मन्नू कोरी : श्रम एवं सेवायोजन।

9- संजय गंगवार : गन्ना विकास एवं चीनी मिलें।

10- बृजेश सिंह : लोक निर्माण ।

11- केपी मलिक : वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन ।

12- सुरेश राही : कारागार।

13- सोमेन्द्र तोमर : ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा।

14- अनूप प्रधान वाल्मीकि : राजस्व।

15- प्रतिभा शुक्ला : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।

16- राकेश राठौर गुरु : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।

17- सतीश शर्मा : खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति।

18- रजनी तिवारी : उच्च शिक्षा।

19- विजय लक्ष्मी गौतम : ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण।

20- दानिश आजाद अंसारी : अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार):

1- नितिन अग्रवाल :  आबकारी एवं मद्य निषेध।

2- कपिल देव अग्रवाल :  व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास।

3- दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ : आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (राज्यमंत्री)।

4- असीम अरुण : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।

5- अरुण कुमार सक्सेना : वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन।

6- गिरीश चंद्र यादव : खेल एवं युवा कल्याण।

7- धर्मवीर प्रजापति : कारागार एवं होमगार्ड्स।

8- नरेंद्र कश्यप : पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण।

9- दिनेश प्रताप सिंह : उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात।

10- दयाशंकर सिंह : परिवहन।

11- संदीप सिंह : बेसिक शिक्षा।

12- जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर : सहकारिता।

13- गुलाब देवी : माध्यमिक शिक्षा।

14- रवींद्र जायसवाल :  स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...