पति से परेशान महिला ने बच्चों सहित किया आत्मदाह का प्रयास, ट्रैफिक पुलिस ने बचाया…

औरैया के सुभाष चौक पर जब एक महिला जो अपने पति की मारपीट से परेशान थी वह अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास करने को मजबूर हो गयी।

Written By :

SK Sharma

Updated

March 15, 2021

सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला शशक्तिकरण की सरेआम धज्जियां उड़ाती एक तस्वीर सामने आई है …औरैया के सुभाष चौक पर जब एक महिला जो अपने पति की मारपीट से परेशान थी वह अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास करने को मजबूर हो गयी। परंतु उसे मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने बचा लिया और उसे समझा बुझाकर उसे महिला थाने ले गई।

ये भी पढ़ें..ADG नवनीत सिकेरा समेत 24 IPS अफसरों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी…

महिला ने रो-रोकर बयां की दास्तां

वहीं औरैया नगर की रहने वाली महिला ने अपनी दस्तां सभी को रो-रोकर बताई कि उसका पति उसे आये दिन बेबजह मरता पीटता है। जब उसने इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की तो पुलिस ने उल्टे उसे समझा बुझाकर घर को रवाना कर दिया।

दरअसल शनिवार सुबह तब उसके पति ने मारपीट कर उसको घर से बाहर निकाल दिया तो उसके सब्र का बांध टूट गया और उसने अपने बच्चों के साथ पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने मामलें को गंभीरता से लेते हुये महिला के साथ हुए अन्याय पर कार्यवाही करने को तैयार हो गयी।

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

ये भी पढ़ें..अपनी विदाई में इतना रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटैक, हुई मौत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)