खेत में प्रेमी-युगल को आपत्तिजनक हालत देख लोगों ने पार की हैवानियत की सारी हदें

मानवता को शर्मासर कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग प्रेमी-युगल को आपत्तिजनक हालत में देख लोगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। जिसे देख आपकी भी रुह कांप जाएगी।

Written By :

SK Sharma

Updated

August 11, 2020

मानवता को शर्मासर कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग प्रेमी-युगल को आपत्तिजनक हालत में देख लोगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। जिसे देख आपकी भी रुह कांप जाएगी।

ये भी पढ़ें..एक और BJP नेता की हत्या, एक सप्ताह के अंदर 3 बड़े नेताओं की मर्डर

दरअसल मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में का एक नाबालिग प्रेमी-युगल को कई घंटों तक पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई की। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का और लड़की को ग्रामीणों ने नदी के किनारे खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। जिसके बाद उन दोनों को पकड़कर ग्रामीणों ने उन्हें एक पेड़ से बांध दिया और उन्हें कई घंटों तक रखा और पिटाई भी की।

पुलिस ने नहीं की कार्यवाई

घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और नाबालिगों को ग्रामीणों के चंगुल से बचाकर अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया, घटना के बाद नाबालिगों के परिजनों के बीच आक्रोश व्याप्त रहा। जिसके चलते गांव में पंचायत बुलाई गई और दोनों (प्रेमी-युगल ) परिवारों के बीच सुलह कराते हुए थाना में मामला दर्ज न कराने पर सहमति बनी । इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाना पहुंचे और मामला दर्ज न करने का आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस ने भी कोई कार्यवाई नहीं की ।

https://youtu.be/kdRUoccHo_Y

ये भी पढ़ें..गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व CM वसुंधरा ने ली राहत की सांस

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )