यूपीः कोतवाल ने मजिस्ट्रेट से की अभद्रता

यूपी के इटावा जिले में सदर कोतवाल रमेश सिंह द्वारा मजिस्ट्रेट पर्यवेक्षक अधिकारी (नायाब तहसीलदार) से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर फेक्ट्री सील करने पहुंचे मजिस्ट्रेट को दबंगई दिखाते

Written By :

SK Sharma

Updated

May 23, 2020

इटावाः यूपी के इटावा जिले में सदर कोतवाल रमेश सिंह द्वारा मजिस्ट्रेट पर्यवेक्षक अधिकारी (नायाब तहसीलदार) से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर फेक्ट्री सील करने पहुंचे मजिस्ट्रेट को दबंगई दिखाते हुई अभद्र टिप्पणी की। यहीं नहीं कोतवाल रमेश सिंह आये दिन जनता व मीडिया से भी अभद्र (अभद्रता ) भाषा का प्रयोग करते रहते है।

ये भी पढ़ें..बहराइचः बेटे के संपर्क में आए पिता समेत दो लोगों में कोरोना की पुष्टी

दरअसल मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर मजिस्ट्रेट अवैध आतिशबाजी फैक्ट्री सील करने आये थे। लेकिन कोतवाल रमेश सिंह ने दबंगई दिखाते हुई मजिस्ट्रेट को अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया।

वहीं मजिस्ट्रेट ने अभद्रता की शिकायत पुलिस से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने बड़े अधिकारियों से कोतवाल रमेश सिंह के खिलाफ शिकायत की बात कही है। फिलहाल 24 घण्टे बीत जाने के बाद किसी भी अधिकारी ने दबंग कोतवाल पर कोई कार्यवाई नहीं की।

ये भी पढ़ें..अमेरिका पहुुंची ज्योति के संघर्ष की कहानी, ट्रंप की बेटी ने भी की तारीफ

(रिपोर्ट- विवेक दुबे, इटावा)