UP Elections: सपा नेता ने की महिला से छेड़छाड़ ! अनुराग ठाकुर ने वीडियो शेयर कर कहा- ‘लाल टोपी के काले कारनामे’

0 136

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राह चलती महिला के साथ सपा नेताओं द्वारा बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए सपा पर सीधा हमला बोला और लिखा, “यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए। जहाँ भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले?” कुछ लोगों ने दावा किया कि ये महिला उनकी सहकर्मी है और ये एक छोटा सा मजाक था।

ये भी पढ़ें..जानिए कौन है ‘जय श्री राम’ नारे के बीच ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा लगाने वाली लड़की?

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला और पुरुष कार्यकर्ता, दोनों हैं। एक पुरुष कार्यकर्ता महिला के साथ छेड़खानी करते दिखाई दे रहा है। महिला की पीठ पर स्टीकर लगाकर उसके हाथ को छू रहा है। इस पर महिला उसे झटकते हुए पीछे के एक कार्यकर्ता के पास जाती है। 10 सेकेंड के इस वीडियो में सपा कार्यकर्ता की मानसिकता साफ झलक रही है। उसी को भाजपा नेता ने मुद्दा बनाया है। केन्द्रीय मंत्री का कहना है कि जब सपा के भीतर ही इस प्रकार से महिलाओं के साथ छेड़खानी की जा रही है, पार्टी की कार्यकर्ता असुरक्षित हैं तो सामान्य महिलाओं के साथ उनका क्या रवैया होगा। ऐसे में उप्र की जनता सपा का साथ क्यों देगी ?

Related News
1 of 1,949

गौरतलब है कि यूपी में लगातार भाजपा सपा पर अपराधियों को टिकट दिए जाने को लेकर हमला कर रही है। वहीं सपा भी बीजेपी को हराकर सत्ता हासिल करने के पूरे प्रयास में हैं। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का स्वागत किया। ममता बनर्जी ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के समर्थन में वर्चुअल रैली भी की। बता दें कि यूपी चुनाव 7 चरणों में हो रहा है, जिसके पहले चरण का मतदान गुरुवार यानि 10 फरवरी को होना है। इसके बाद 14, 20, 23, 27 फरवरी और फिर 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

भी पढ़ें.. Valentine Week: 7 फरवरी से शुरू हो रहा प्रेम का सप्ताह, जानें क्यों पहले ही दिन मनाया जाता है Rose Day

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...