UP Chunav 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से भरेंगे हुंकार, इतनी बार कर चुके हैं दौरा

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी जंग के मैदान में नजर आएंगे। सीएम योगी 2022 विधानसभा चुनाव में राम की नगरी अयोध्या से हुंकार भरेंगे। वही भारतीय जनता पार्टी अयोध्या के जरिए देश भर में हिंदुत्व का परचम लहराने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। अयोध्या से योगी भरेंगे हुंकार: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का मानना है कि राम की नगरी अयोध्या से चुनाव लड़ने से प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। वही इस पर अंतिम मोहर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर लगेगा। इससे

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

January 13, 2022

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी जंग के मैदान में नजर आएंगे। सीएम योगी 2022 विधानसभा चुनाव में राम की नगरी अयोध्या से हुंकार भरेंगे। वही भारतीय जनता पार्टी अयोध्या के जरिए देश भर में हिंदुत्व का परचम लहराने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है।

अयोध्या से योगी भरेंगे हुंकार:

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का मानना है कि राम की नगरी अयोध्या से चुनाव लड़ने से प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। वही इस पर अंतिम मोहर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर लगेगा। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी सीएम योगी मथुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि अयोध्या की राजनीति प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति को प्रभावित करता रहा है।

सीएम योगी का अयोध्या से है ख़ास नाता:

राम की नगरी अयोध्या से योगी का ख़ास जुड़ाव है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से पहले तक वे 42 बार तक अयोध्या का दौरा कर चुके हैं। अयोध्या से चुनावी हुंकार भरने का मतलब भाजपा हिंदुत्व का बड़ा संदेश देना है।

भाजपा का अवध पर नजर:

उत्तर प्रदेश में अयोध्या से योगी के चुनाव लड़ने का मतलब भाजपा कई निशाने साध सकती है। योगी के  अयोध्या से भाग्य आजमाने से अवध इलाक़े में पार्टी का वर्चस्व और मजबूत होगी। भाजपा का सबसे बड़ा फ़ायदा तो योगी के साथ अयोध्या का नाम जुड़ते ही हिंदुत्व की धार और मज़बूत होगी।

यूपी में 7 चरण में चुनाव:

उत्तर प्रदेश में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होगा।

दूसरा फेज-14 फरवरी

तृतीय चरण-20 फरवरी

चतुर्थ चरण-23 फरवरी

पांचवा चरण-27 फरवरी

छठा चरण-3 मार्च

सातवां चरण-7 मार्च

10 मार्च को होगी मतगणना

 

 

ये भी पढ़ें.. अचानक आसमान से गिरा आग का धमाकेदार गोला, देखें हैरतअंगेज वीडियो

ये भी पढ़ें..BCCI ने रणजी ट्रॉफी समेत इन बड़े टूर्नामेंट को किया स्थगित, खतरे में IPL 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)