यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ज्ञानवापी मस्जिद पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बरेली पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड की महिलाओं को मिलों चलकर पानी लेने नहीं जाना पड़ेगा।

0 154

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बरेली पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड की महिलाओं को मिलों चलकर पानी लेने नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि नल के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचाने का पीएम मोदी का सपना 2024 तक साकार हो जाएगा। बुंदेलखंड की प्यास भी 2024 तक बुझ जाएगी। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अब लोगों को लगता है कि राजनीति सेवा है, त्याग है, तपस्या और समर्पण है।  

स्वतंत्र देव सिंह का ज्ञानवापी मस्जिद पर बड़ा बयान:  

वहीं यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ज्ञानवापी मस्जिद के सवाल पर कहा कि अब उत्तर प्रदेश दंगा और गुंडागर्दी का क्षेत्र नहीं है। ‘राज्य के अंदर शांति है। हिन्दू-मुसलमान सब मिलजुल कर रहे हैं। अब लोग दंगा नहीं चाहते, बल्कि हिन्दू-मुसलमान मिलकर गरीबी के खिलाफ लड़ रहे हैं। हिंदू-मुसलमान दोनों मिलकर विकास करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज है और कानून अपना काम कर रहा है उसमें सरकार और संगठन किसी का हस्तक्षेप नहीं है।  

विपक्ष पर कसा तंज: 

Related News
1 of 1,289

स्वतंत्र देव सिंह ने बरेली के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘यूपी में अब दंगे नहीं होते , नहीं यहां गुंडाराज है, जो भी अपराध करता है। उसे उसकी सजा दी जाती है, फिर चाहे वो किसी राजनीतिक पार्टी का हो या हमारे संगठन का।  

 

भी पढ़ें..सलमान खान को धोखा दे इस इंसान से सोनाक्षी ने कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें..प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...