अंकल प्लीज छोड़ दो, फिर भी नहीं पसीजा हैवान का दिल, मासूम के साथ पार की हैवानियत की सारी हदे

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराध कम होने की बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे। बता दें कि गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार शाम दो बच्चियों को एक साथ अगवा कके लेकिन एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी बच्ची आरोपी के चंगुल से बचकर भाग निकली। जब मासूम घर पहुंची तो वह बुरी तरह से सहमी और उसके कपड़े भी फटे हुए थे। घर पहुंचने के बाद मासूम ने परिवार को बताया कि कपिल अंकल उसे और उसकी 9 वर्षीय बड़ी

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

August 21, 2022

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराध कम होने की बजाय दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे। बता दें कि गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार शाम दो बच्चियों को एक साथ अगवा कके लेकिन एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी बच्ची आरोपी के चंगुल से बचकर भाग निकली। जब मासूम घर पहुंची तो वह बुरी तरह से सहमी और उसके कपड़े भी फटे हुए थे। घर पहुंचने के बाद मासूम ने परिवार को बताया कि कपिल अंकल उसे और उसकी 9 वर्षीय बड़ी बहन को लेकर गए थे। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

बच्ची को अगवा कर आरोपी ने किया दुष्कर्म:

जानकारी के मुताबिक यह घटना यूपी के गाजियाबाद की घटना है। आरोपी ने आइस्क्रीम दिलाने के बहाने दोनों मासूम बच्चियों अगवा कर ले गया। गांव से निकलते ही दोनों बच्चियां घर जाने की जिद कर उन्हें छोड़ देने की बात कहने लगी। आरोपी ने बताया कि बच्चियां कह रही थी कि हमें आइस्क्रीम नहीं खानी है, प्लीज अंकल हमें घर जाने दो। इस दौरान वह दोनों को चुप कराने लगा। इसी बीच एक किशोरी उसके चुंगल से बच निकली।

दरिंदगी के बाद आरोपी ने बच्ची की कर दी हत्या:

वहीं बच्ची के घर पहुंचने के बाद परिजनों को बताया उसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं घटना की जानकारीके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्कवाड और ड्रोन कैमरों की मदद से रात भर आरोपी की तलाश की। उसके बाद पुलिस ने आरोपी कपिल कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मोदीनगर थाना के प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने जुर्म कुबूल करते हुए कपिल ने बताया कि, घटना के समय वह काफी नशे में था और बच्ची के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसएसपी मुनिराज जी ने जानकारी दी कि चार थानों की पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, हत्या की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)