उन्नाव में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, 2 बेटियों सहित मां की निर्मम हत्या

अपराध का गढ़ बना चुका उत्तर प्रदेश का उन्नाव जिला एक बार फिर चर्चा में है. जिले में ट्रिपल मर्डर (triple murder) से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. यहां औरास थानाक्षेत्र के पूरन खेड़ा गांव में मंगलवार को एक मां ...

Written By :

SK Sharma

Updated

May 26, 2020

अपराध का गढ़ बना चुका उत्तर प्रदेश का उन्नाव जिला एक बार फिर चर्चा में है. जिले में ट्रिपल मर्डर (triple murder) से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. यहां औरास थानाक्षेत्र के पूरन खेड़ा गांव में मंगलवार को एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों के तालाब के किनारे मिले.

ये भी पढ़ें..शर्तों के साथ खुलेंग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, लेकिन यहां रहेगी पाबंदी

वहीं ट्रिपल मर्डर (triple murder) की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. फिलहाल मामले में फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस तफ्तीश में जुटी है.पुलिस के अनुसार गला दबाकर तीनों की हत्या की गई और फिर शव लाकर तालाब के किनारे फेक दिए गए.

दरअसल सैदापुर गांव के रहने वाले अनंतू की शादी 15 साल पहले सरोजिनी से हुई थी. मंगलवार की सुबह सुभानखेड़ा टिकरा गांव में सूखे तालाब स्थित बेशर्म की झाड़ियों में सरोजिनी और उसकी दो बेटियों में सात साल की शिवानी व पांच साल की रोशनी शव पड़े मिले.

मां व बेटियों के गले धोती के पल्लू से अलग-अलग कसे हुए थे. सुबह तीन शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया.फिलहाल पुलिस ने पति व देवर को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में शुरू की है।

ये भी पढ़ें..नौकरी जाने के गम में जवान को पड़ा दिल का दौरा