इस शहर में लगता है खुबसूरत ‘दुल्हनों’ का बाजार, खरीदने के लिए उमड़ती है भीड़…

बाजार में लड़कियों को दुल्हन (brides) की पोशाक में सजाकर ले जाया जाता है।जबकि दूल्हा परिवार के आता है और अपनी मनपसंद लड़की चुनता है। फिर लड़की के परिवार वालों को तय रकम दी जाती है..

Written By :

SK Sharma

Updated

November 20, 2020

आज के आधुनिक दौर में आपको हर छोटी से लेकर बड़ी चीज बाजार में उपलब्ध है, जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार उसका उचित मूल्य देकर आसानी से खरीद सकते हैं। अगर हम आपसे कहें कि एक बाजार ऐसा भी हैं जहां दुल्हन (brides) भी बिकती।

जी हां! आपको यह सुनने में अजीब लग रहा होगा, पर यह सत्य है। आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दुल्हनें (brides) बिकती हैं, वो भी वैध तरीके से।

ये भी पढ़ें..महिला दारोगा को गाली देने वाले कोतवाल पर गिरी गाज !

इस शहर में लगता है खुबसूरत 'दुल्हनों' का बाज़ार, खरीदने के लिए उमड़ती है भीड़…

सजता है दुल्हनों का बाजार…

दरअसल बुल्गारिया शहर में स्टारा जागोर नाम की जगह पर हर तीन साल में एक बार दुल्हनों (brides) का बाजार लगता है। कोई भी शख्स यहां आकर अपनी पसंद की दुल्हन खरीद सकता है। यह मेला ऐसे गरीब परिवारों द्वारा लगाया जाता है, जिनके आर्थिक हालात ऐसे नहीं है कि वे बेटी की शादी का खर्च उठा सकें।

दुल्हन की पोशाक में सजाकर आती है लड़किया

इस बाजार में बिकती है दुल्हन, खरीदने के लिए उमड़ती है भीड़…

बाजार में लड़कियों को दुल्हन (brides) की पोशाक में सजाकर ले जाया जाता है।जबकि दूल्हा परिवार के आता है और अपनी मनपसंद लड़की चुनता है। फिर लड़की के परिवार वालों को तय रकम दी जाती है। यहां दुल्हन खरीदने व बेचने की परंपरा बहुत पुरानी है। इस पर कानूनी रोक भी नहीं है।

इस परंपरा का सख्ती से होता है पालन 

यह बाजार बुल्गारिया के कलाइदझी समुदाय द्वारा लगाया जाता है। इसकी खास बात यह है कि यहां पर इस समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं खरीद सकता। यह नहीं इस नियम का पालन भी सख्ती से होता है।

ये भी पढ़ें..प्रदेश में देर रात 4 सीनियर IPS अफसरों का तबादला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )