अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

बहराइचः कैसरगंज बाजार से खरीददारी कर घर वापस जा रहे तीन बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया (road accident)। घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हादसे से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। ये भी पढ़ें.. पत्नी नही दे रही थी तलाक, तो रच डाली ये खौफनाक साजिश… (road accident) कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम रमवापुर रघुवीर सिंह निवासी विनोद पाल , भाईलाल व दिकोलिया निवासी रिंकू पाल शनिवार की

Written By :

SK Sharma

Updated

March 16, 2020

बहराइचः कैसरगंज बाजार से खरीददारी कर घर वापस जा रहे तीन बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया (road accident)। घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हादसे से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें.. पत्नी नही दे रही थी तलाक, तो रच डाली ये खौफनाक साजिश…

(road accident) कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम रमवापुर रघुवीर सिंह निवासी विनोद पाल , भाईलाल व दिकोलिया निवासी रिंकू पाल शनिवार की दोपहर बाजार आए हुए थे। कैसरगंज बाजार में सभी ने कुछ सामान की खरीददारी की। इसके बाद सभी बाइक से घर वापस लौट रहे थे। रात को बाइक सवार युवक कैसरगंज थाना क्षेत्र के परमहंस डिग्री कालेज के निकट पहुंचे थे।

तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें.. छह माह बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव, यह बनी वजह..

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)