आज का भाग्यफलः 16 जनवरी 2021

0 131

मेष- भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति सहज होगी। जोखिम न उठाएं। किसी बड़े कार्य के होने से प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। काम में मन लगेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

वृष- आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। कुसंगति से बचें। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब रहेगा।

मिथुन- बुरी खबर मिलने से खिन्नता रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को चोट पहुंच सकती है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों के उकसावे में नहीं आएं।

कर्क- नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कमजोरी महसूस होगी। विवाद न करें। मित्र व संबंधी मिलेंगे।

सिंह- योजना फलीभूत होगी। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त हो सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता रहेगी।

कन्या- पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। समय पर काम होने से प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है।

Related News
1 of 556

तुला- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार से लाभ होगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

वृश्चिक- घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। आय बनी रहेगी।

धनु- सुख के साधन जुटेंगे। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। घर-बाहर सभी ओर सफलता प्राप्त होगी।

मकर- मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। नकारात्मकता रहेगी। पार्टनरों से संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। गृह क्लेश हो सकता है। कुसंगति से बचें।

कुंभ- मित्रों का साथ रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। फालतू खर्च होगा। क्रोध न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

मीन- मेहनत रंग लाएगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। बड़ा काम करने का मन बनेगा। विरोध हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...