ढोंगी बाबा का अश्लील खेल, 4 महिलाओं का रेप कर वीडियो किया वायरल

प्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अमीर बनाने और संतान सुख का लालच देकर 4 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनने वाले ढोंगी बाबा का भांडाफोड़ हुआ है।

Written By :

SK Sharma

Updated

October 28, 2020

प्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अमीर बनाने और संतान सुख का लालच देकर 4 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनने वाले ढोंगी बाबा का भांडाफोड़ हुआ है।

महिलाओं का आरोप है कि बाबा ने चार महिलाओं को एक-एक कर दुष्कर्म किया फिर वीडियो वायरल किया और उनसे तांत्रिक क्रियाओं के लिए 3 लाख रुपए लूट लिए.

ये भी पढ़ें..युवा कर लें तैयारी, जल्द होगी 1334 कॉन्स्टेबल की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ढोंगी बाबा की तलाश में पुलिस…

Rape Baba

वहीं पीड़ित महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायत दी है. जबकि आरोपित बाबा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो जाने से महिला थाना पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि ढोंगी बाबा से उनकी मुलाकात 10 माह पूर्व मजदूरी करने के दौरान हुई. ढोंगी बाबा ने खुद के शरीर में देवता आने का दावा किया. उसके बाद देवता को खुश करने के बहाने रात्रि में चढ़ावे के साथ उनमें से एक महिला को बुलवाकर उसके साथ रेप किया. उसके बाद देवता के खुश हो जाने पर महिला की राशि दोगुनी हो जाने और पुत्र विहीन महिला को पुत्र होने का भी झांसा दिया.

ढोंगी बाबा ने बारी-बारी से किया रेप

ढोंगी बाबा  

बाबा के झांसे में आने के कारण रेप पीड़िता ने अपनी छोटी बहन, उसकी पुत्र विहीन 22 वर्षीय पुत्री और अपनी समधन की राशि दोगुनी करवाने के लिए बारी-बारी से ढोंगी बाबा के पास चढ़ावा देकर रात में भिजवाया. ढोंगी बाबा ने उनके साथ बारी-बारी से रेप किया.

यही नहीं बाबा ने अपने चार साथियों की मदद से चारों महिलाओं के अश्लील विडियो बना लिया. बाद में पीड़िताओं को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं बाबा ने महिलाओं का अपने साथियों से भी यौन शोषण करवाना शुरू कर दिया.

अश्लील विडियो किया वायरल…

थक हार कर जब पीड़िताओं ने ढोंगी बाबा के बुलावे पर रात में जाना बंद कर दिया तो बाबा और उसके साथियों ने उनके अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये. इससे पीड़िताओं का अपने घर परिवार और समाज में रहना मुश्किल हो गया. फिलहाल पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें..सिपाही की संग्दिध मौत, हेड कांस्टेबल व फॉलोअर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, SP ने किया निलंबित

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )