सुहागरात पर नवविवाहित भाभी की देवर ने लूटी इज्जत, ससुरालियों ने दिया साथ…

नवविवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे पता चला कि उनका पति नपुंसक है और ससुराल पक्ष की सहमति से उनके देवर सुनील ने उनसे रेप किया।

Written By :

SK Sharma

Updated

March 24, 2021

प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में ऐसी ही हैवानियत भरी एक वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी की भी रूह कांप जाए। यहां एक नवविवाहिता की सुहागरात पर ही देवर उसकी इज्जत लूट ली।

ये भी पढ़ें..अर्धनग्न हालत में जली हुई मिली छात्रा, इलाज के दौरान तोड़ा दम…

महिला का आरोप है कि उसका पति नपुसंक है। ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की सहमति से उसके देवर को उसके पास भेजा गया था। उसके बाद देवर ने शादी के बाद पहली रात उससे रेप किया।

पति की जगह पहुंचा देवर ने किया रेप…

मिली जानकारी के मुताबिक मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का है। रावतसर थाना पीड़िता ने अपनी एफआईआर में बताया है कि 11 दिन पहले ही 13 मार्च को उनकी शादी हुई थी। जब वह अपनी ससुराल पहुंचीं तो पहली रात को उसके पति की बजाय उसका देवर उसके पास पहुंचा और उससे रेप किया।

पति निकला नपुंसक…देवर के करवाया रेप

इस बात की जानकारी जब उसने अपने ससुराल पक्ष को दी तो उन्होंने भी इसमें सहमति जताई। नवविवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे पता चला कि उनका पति नपुंसक है और ससुराल पक्ष की सहमति से उनके देवर सुनील ने उनसे रेप किया।

पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज…

फिलहाल महिला की शिकायत पर रावतसर पुलिस ने देवर और ससुराल पक्ष के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। रावतसर थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। नवविवाहिता की ओर से पति पर नपुंसक होने के लगाये गये आरोपों की भी जांच करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

ये भी पढ़ें..अपनी विदाई में इतना रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटैक, हुई मौत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)