300 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, हर कोई कर रहा सलामती की दुआ

0 79

पंजाब के होशियारपुर में गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर ख्याला के खेतों में एक प्रवासी मजदूर का छह वर्षीय बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुई। बच्चे के माता-पिता खेतों में काम कर रहे थे और बच्चा पास में खेल रहा था। इस दौरान एक कुत्ता बच्चे के पीछे पड़ गया। उससे बचने के लिए बच्चा भागा और खुले पड़े बोरवेल के करीब दो ढाई फुट ऊंचे पाइप पर चढ़ गया और सिर के बल बोरवेल में जा गिरा। बताया जाता है कि करीब 300 फुट गहरे बोरवेल की मोटर खराब होने के कारण रिपेयर के लिए निकाली गई थी।

ये भी पढ़ें..सात फेरे लेने के बाद दूल्हे ने दुल्हन के सामने रखी ऐसी शर्त, दूल्हा समेत सबको पहुंचा दिया जेल

आसपास के लोगों के अनुसार पाइप पर लोहे का ढक्कन भी चढ़ाया गया था जो शायद कोई ले गया होगा। सूचना मिलते ही गढ़दीवाला पुलिस और इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चा करीब 100 फुट की गहराई पर अटका हुआ है। बोरवेल में पाइप डालकर बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम संगरूर से होशियारपुर के लिए रवाना हो गई है।

बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति के बारे में पता लगाया गया है। अभी वह बेहोश दिख रहा है। उसे बचाने के लिए सेना की विशेष टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि गांव खियाला में 6 वर्षीय मजदूर का बेटा मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त था। वह कुत्ते के डर से बोरवेल के होल पर चढ़ गया था। इसी बीच उसके अंदर गिर गया। होशियारपुर की डीसी संदीप हंस भी मौके पर हैं। उन्होंने बताया कि कैमरे में बच्चा दिख गया है। फिलहाल वह बेहोश दिख रहा है। उसे बचाने के लिए सेना के इंजीनियर भी बुलाए गए हैं। हमारा प्रयास है कि बच्चे को सही सलामत बचा लिया जाए।

Related News
1 of 1,032

9 घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआएफ की टीम ने निकाला

इस बीच खबर आ रही है कि बोरवेल में गिरे छह साल के ऋतिक की जिंदगी एनडीआरएफ के जवानों ने बचा ली है। करीब साढ़े 9 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने उसे उस पाइप से बाहर निकाल लिया, जिसके 100 फीट नीचे वह फंसा था। एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर करीब 2.30 बजे रेस्क्यू आपरेशन शुरु किया था।

भी पढ़ें..सलमान खान को धोखा दे इस इंसान से सोनाक्षी ने कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें..प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...