सहेली के प्यार में पागल लड़की ने बदलवाया जेंडर, बन गई लड़का

0 156

एक कहावत है कि कि प्यार अंधा होता है। प्यार में पड़ा शख्स कुछ भी कर सकता है, प्यार पहाड़ों को भी हिला सकता है। इस कहावत को चरितार्थ किया है 20 वर्षीय लड़की ने। अपनी सहेली के प्यार में इस कदर डूबी की युवती ने सारी हदें पार कर डाली। यूपी की रहने वाली इस लड़की ने अपने प्यार के लिए ऑपरेशन करके अपना सेक्स जेंडर ही चेंज करवा लिया, और लड़का बन गई। युवती के सेक्स चेंज का ऑपरेशन 14 जून को हुआ था। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। उसे करीब 6 माह तक डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा। डॉक्टरों का कहना है कि एक से डेढ़ साल के अंदर वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगी और फिर शादी कर सकेगी।

ये भी पढ़ें..51 साल के हुए दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क, विवादों से रहा गहरा नाता

सहेली के साथ सेक्स संबंध में थी

बता दें कि मामला प्रयागराज के फाफामऊ का है। बताया जा रहा है कि 20 साल की युवती ग्रेजुएशन की छात्रा है और वह अपनी सहेली से बेपनाह प्रेम करती है। वह अपनी सहेली के साथ सेक्स संबंध में थी और उससे बहुत प्यार करती थी, और उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन लड़की के माता-पिता को ये रिश्ता मंजूर नही था। अंत में लड़की ने पुरुष बनने के लिए लिंग पुष्टिकरण सर्जरी कराने का फैसला किया, ताकि वह लड़की के साथ अपने रिश्ते को जारी रख सके।

जिसके बाद युवती ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से सलाह ली और उन्हें मना लिया और इस युवती के लिंग बदलने की चिकित्सा प्रक्रिया लगभग चार महीने पहले शुरू हुई। प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत चौरसिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने लड़की के लिंग को बदलने की चुनौती ली।

Related News
1 of 807

डॉ. जैन ने कहा, “लड़की ने कुछ महीने पहले उससे संपर्क किया और कहा कि वह महिला शरीर में ‘फंस’ महसूस कर रही हैं और अपना लिंग बदलना चाहती है।” डॉ. जैन ने कहा, “उसने हमें बताया कि उसके माता-पिता फैसले के खिलाफ थे, लेकिन वह एक वयस्क है और अपने फैसले खुद ले सकती है। हमने उसकी सहमति ली और प्रक्रिया शुरू की।” सबसे पहले, मनोचिकित्सकों की एक टीम ने उसकी समस्या का निर्धारण करने के लिए लड़की की काउंसलिंग शुरू की और उसे सभी मापदंडों पर खरे उतरने के बाद हमने उसकी सर्जरी शुरू हुई।

स्तनों को शल्य चिकित्सा से हटाया गया

“लगभग चार महीने पहले, उसके स्तनों को शल्य चिकित्सा से हटा दिया गया था और डॉ. चौरसिया ने एक पखवाड़े पहले उसका ऑपरेशन किया और उसके गर्भाशय को हटा दिया। अब, उसे टेस्टोस्टेरोन हार्मोनल थेरेपी दी जा रही है जो दाढ़ी, मूंछ आदि जैसे पुरुष विशेषताओं के विकास में मदद करेगी।” इस तरह लड़की की सर्जरी प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद लड़की एक पुरुष में बदल जाएगी और उस लड़की से शादी कर सकेगी, जिसे वह प्यार करती है। उम्मीद है कि दोनों परिवारों को तब कोई आपत्ति नहीं होगी।

पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...