जानिए, पहले चरण में किन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी

0 64

न्यूज़ डेस्क: प्रधानमंत्री 16 जून को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों से बात करेंगे।

यह भी पढ़ें:मुलायम की बहू पर सीएम योगी हुए मेहरबान

Related News
1 of 1,571

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। बता दें कि मोदी ने करीब दो महीने के लॉकडाउन के दौरान कई बार मुख्यमंत्रियों से बात की थी।

पहले चरण में इनसे होगी बैठक:

इनमें पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, नगालैंड, लद्दाख, पुडुच्चेरी, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादर नगर हवेली ओर दमन दीव, सिक्किम और लक्षद्वीप शामिल हैं। 17 जून को उनकी 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप राज्यपालों से बात होगी। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा शामिल हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...